Breaking Buzz: शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान का डेब्यू, टॉप सीक्रेट आया बाहर, ये रही सारी डीटेल्स
काफी समय से गपशप गली में हलचल थी सुहाना खान को लेकर। वो किसी चीज़ की तैयारी कर रही थीं लेकिन किस चीज़ की ये किसी को नहीं पता था। फिर गौरी खान ने कंफर्म किया था कि सुहाना खान एक मैगज़ीन कवर के लिए फोटोशूट करने वाली हैं।
अब सुहाना के शोबिज़ डेब्यू की सारी डीटेल्स बाहर आ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो सुहाना वोग के मैगज़ीन कवर के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं। ठीक वैसे ही जैसे हाल ही में जान्हवी कपूर ने किया था।

सुहाना का मैगज़ीन कवर, अगस्त अंक के लिए होगा। हालांकि अभी ये किसी को नहीं पता कि इसके बाद, सुहाना की कोई फिल्म अनाउंस होने जा रही है, इस वजह से ये फोटोशूट है या बस यूं ही।
[शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान का DEBUT....धूम 4 के लिए तैयार हो!]
हालांकि माना जा रहा है कि जिस तरह धीरे धीरे सुहाना लाइमलाइट में आ रही हैं, वो अगले साल तक अपना डेब्यू अनाउंस कर सकती हैं। अब ये डेब्यू होगा किसके साथ ये देखना दिलचस्प होगा।
वैसे देखिए इस साल होने वाले पांच बड़े डेब्यू -


Click it and Unblock the Notifications