शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान का धमाका, हॉलीवुड फिल्म से होगा डेब्यू !
शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान, काफी समय से शॉर्ट फिल्मों और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अब खबर है कि उन्होंने अपना डेब्यू हॉलीवुड से करने का प्लान कर लिया है। सूत्रों की मानें तो सुहाना खान ने मार्वेल कॉमिक्स की कमला खान के रोल के लिए ऑडीशन दिया है।
यानि कि अगर सुहाना को ये रोल मिल जाता है तो वो मिस मार्वेल के तौर पर फिल्मों में अपना डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि फिलहाल किसी ने नहीं की है। लेकिन फैन्स इस खबर से काफी उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि सुहाना काफी समय से अपने स्तर पर एक्टिंग में सक्रिय हैं। अपने स्कूल के थियेटर ग्रुप में सुहाना कुछ अच्छे नाटक किए हैं। इनमें से एक नाटक रोमियो और जूलियट में उनके जूलियट के किरदार से शबाना आज़मी काफी प्रभावित हुई हैं।
इसके अलावा सुहाना ने अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ मिलकर एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है। फिल्म का नाम है द ब्लू पार्ट ऑफ ग्रे जिसमें सुहाना ही मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के पोस्टर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications