आर्यन खान और सुहाना खान के बीच छिड़ी इंस्टाग्राम पर मज़ेदार कोल्ड वॉर, शाहरूख खान ने बच्चों को बुलाया सर्कस

आर्यन खान और सुहाना खान के बीच इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार कोल्ड वॉर छिड़ी है और दोनों ही अपने अपने इंस्टाग्राम पर मज़ेदार तस्वीरें डाल रहे हैं। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों भाईयों आर्यन और अबराम के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ सुहाना ने कोई कैप्शन नहीं लिखा बस तीन बंदर बना दिए।

तस्वीर में जहां आर्यन, अबराम के बाल नोंचते नज़र आ रहे हैं वहीं सुहाना पोज़ देने में व्यस्त हैं। उनकी इस तस्वीर को देख शाहरूख खान ने लिखा - मेरे घर का छोटा सर्कस। मैं इन तस्वीरों में नहीं हूं, इस बात पर खेद हो रहा है। शाहरूख ने अपने कमेंट में लिखा - मुझे FOMO हो रहा है। FOMO का मतलब है Fear of Missing Out.

suhana-khan-aryan-khan-start-picture-war-aryan-crops-suhana-in-pic-with-abram-shahrukh-says-circus

सुहाना की इन तस्वीरों पर ज़ोया अख्तर, संजय कपूर, सीमा सजदेह, नताशा पूनावाला सहित उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने भी प्यार बरसाया। शाहरूख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - बहुत ही प्यारे बंदर।

आर्यन और सुहाना के बीच मज़ेदार जंग

आर्यन और सुहाना के बीच मज़ेदार जंग

दरअसल, इससे पहले, आर्यन खान हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों भाई बहन के साथ एक तस्वीर शेयर कर चुके हैं। लेकिन जो दो तस्वीरें उन्होंने शेयर की थीं उनमें से एक से उन्होंने सुहाना को क्रॉप कर दिया था। सुहाना ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा भी - मुझे क्रॉप कर देने के लिए धन्यवाद। इसके बाद अब सुहाना ने मज़ेदार तरीके से एक नई तस्वीर शेयर की है।

शाहरूख खान का कमेंट

शाहरूख खान का कमेंट

आर्यन की तस्वीरों पर भी शाहरूख खान ने कमेंट करते हुए लिखा था - ये सारी तस्वीरें मेरे पास क्यों नहीं हैं? इन सभी तस्वीरों को मुझे अभी भेजो। गौरतलब है कि अपने ड्रग्स केस के बाद से ही आर्यन खान लगभग एक साल से सोशल मीडिया से गायब थे। उन्होंने लगभग एक साल बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट किया। आर्यन को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

सुहाना खान के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स

सुहाना खान के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स

जहां अपने सोशल मीडिया पर आर्यन ने केवल 25 तस्वीरें शेयर की हैं और उनके 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं वहीं सुहाना खान, इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, सुहाना के अकाउंट पर 65 तस्वीरें शेयर की गई हैं। उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरें अपने पब्लिक अकाउंट से हटा दी हैं।

डेब्यू की तैयारी में जुटीं

डेब्यू की तैयारी में जुटीं

सुहाना खान इस समय अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं लेकिन लोगों के निशाने पर वो काफी समय से हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में वोग मैगज़ीन के लिए एक कवर शूट किया था जिसके बाद उनकी इतनी आलोचना हुई कि वोग मैगज़ीन को अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा था। सुहाना को इस बात के लिए टार्गेट किया गया कि उन्होंने ज़िंदगी में ऐसा क्या काम किया है कि वो वोग के कवर पर पहुंच गईं जबकि ढेरों मॉडल और एक्टर यहां तक पहुंचने के केवल सपने देख पाते हैं।

अक्सर ही हो जाती हैं ट्रोल्स की शिकार

अक्सर ही हो जाती हैं ट्रोल्स की शिकार

सुहाना का जन्म 22 मई 2000 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। शाहरूख खान के तीन बच्चों में से सुहाना खान सबसे शांत स्वभाव की मानी जाती हैं।जहां वो खुद को अपनी मां की परछाईं मानती हैं वहीं लोग सुहाना को शाहरूख खान की कार्बन कॉपी कहते हैं। इसके बाद सुहाना की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नज़र रखी जाने लगी और उन्हें टार्गेट किया जाने लगा। कभी उनके लाइफस्टाइल पर तो कभी पहनावे पर। और कभी केवल शाहरूख की बेटी होने पर। इस तस्वीर में उन पर दीपिका पादुकोण को कॉपी करने का आरोप लगा था।

दो स्टार किड्स के साथ होने जा रहा है डेब्यू

दो स्टार किड्स के साथ होने जा रहा है डेब्यू

द आर्चीज़ एक मशहूर अंग्रेज़ी कॉमिक्स है जिस पर ज़ोया अख्तर आधिकारिक तौर से एक म्यूज़िकल फिल्म बनाने जा रही है। ये फिल्म टिपिकल हाईस्कूल ड्रामा होगी जो दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी होगी, ठीक आर्ची कॉमिक्स की तरह। यूं कह लीजिए कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एक और वर्जन। गौरतलब है कि बॉलीवुड में आर्ची कॉमिक्स पर फिल्म बनाने की तैयारी 2018 से चल रही है। दिलचस्प ये भी है कि करण जौहर की कुछ कुछ होता है भी कहीं ना कहीं आर्ची कॉमिक्स के किरदारों से प्रेरित थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी।

कैमरों में होने लगी हैं कैद

कैमरों में होने लगी हैं कैद

सुहाना खान अब अक्सर अपने रिहर्सल के दौरान कैमरों में कैद हो जाती हैं। कुछ महीनों पहले वो डांस रिहर्सल करने पहुंची और उनका स्वागत करने के लिए पापाराज़ी पहले से मौजूद थे। कैमरों ने सुहाना को कैद करना शुरू किया लेकिन सुहाना, रूक कर तस्वीरें देने में हिचकिचा रही थीं। तभी एक फोटोग्राफर, सुहाना खान को समझाते दिखे कि अब क्या टेंशन, अब तो आप फिल्म कर रही हो। तब भी जब सुहाना तस्वीरों के लिए नहीं रूकीं तो फोटोग्राफर्स उनकी टांग खींचते दिखाई दिए और कहा - अब आप चेहरा याद कर लो, अब तो रोज़ मिलेंगे।

आर्चीज़ की वेरोनिका सुहाना

आर्चीज़ की वेरोनिका सुहाना

फिल्म में सुहाना खान वेरोनिका के किरदार में दिखेंगी। बात करें सुहाना खान के डेब्यू की तो एक्टिंग सुहाना के लिए नई नहीं है। उन्होंने पहली बार एक्टिंग से सबका दिल जीता था अपने स्कूल के प्ले रोमियो एंड जूलियट में। इस प्ले में सुहाना को परफॉर्म करते देखने के बाद खुद अभिनेत्री शबाना आज़मी ने सुहाना की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की थी। अपने डेब्यू के लिए सुहाना काफी मेहनत कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X