#WowPic: एक ही फिल्म में पापा शाहरूख - बेटी सुहाना और अर्जुन कपूर

एक ही फिल्म के सेट पर शाहरूख खान और उनकी बेटी सुहाना खान वो भी अर्जुन कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ। अब इससे बेहतर तस्वीरें आपने कभी नहीं देखी होंगी।

एक ही फिल्म की तस्वीरों में शाहरूख खान, अर्जुन कपूर, ऐश्वर्या राय और सुहाना खान दिख जाएं तो मज़ा तो आ ही जाएगा। और ऐसी ही कुछ पुरानी तस्वीरें हमें इंटरनेट पर दिखीं।

ये तस्वीरें वैसे तो काफी पुरानी है। लेकिन इंटरनेट और ट्विटर दो चीज़ों का कोई भरोसा नहीं। कब क्या वायरल हो जाए और कब क्या ट्रेंड कर जाए।

suhana-khan-arjun-kapoor-spotted-on-ishq-kameena-sets

अर्जुन कपूर की ऐसी ही एक तस्वीर अचानक वायरल हो गई। लेकिन तस्वीर आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी है। ये तस्वीर है करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म शक्ति की।

इस फिल्म में शाहरूख खान ने कैमियो किया था। हालांकि पहले शाहरूख ये रोल नहीं करना चाहते थे, लेकिन बाद में उनके इस छोटे से रोल की काफी तारीफ हुई थी। वैसे भी शाहरूख कई फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं और कह चुके हैं कि मैं सबसे बड़ा बेवकूफ हूं। इन रिजेक्टेड फिल्मों की लिस्ट पढ़िए यहां।

बहरहाल, शक्ति द पावर में शाहरूख खान के छोटे से कैमियो की काफी तारीफ हुई थी। और उनका गाना इश्क कमीना काफी फेमस हुआ था। इसी गाने की शूटिंग के दौरान अर्जुन कपूर भी शूट पर पहुंचे थे और उनकी ये तस्वीर वायरल हो गई।

वैसे इसी गाने की शूटिंग के दौरान शाहरूख खान की बेटी सुहाना भी सेट पर आई थीं और उन्होंने सबके साथ काफी मस्ती की थी। वहीं ऐश्वर्या राय ने भी सुहाना के साथ काफी समय बिताया था। इन पुरानी तस्वीरों को देख बॉलीवुड की काफी यादें ताज़ा हो गईं, वो भीं जब ऐश्वर्या राय ने साफ कहा था कि शाहरूख खान ने सलमान के लिए उन्हें धोखा दिया था। अगर आपको नहीं याद तो वो पूरा किस्सा पढ़िए यहां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X