सफल होगी 'ये साली जिंदगी':सुधीर मिश्रा
निर्देशक सुधीर कहते हैं कि वह उन्हीं लोगों के साथ काम करना चाहते हैं जिनको उनकी कार्यशैली पसंद है। उल्लेखनीय है कि 'ये साली जिंदगी' 4 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है। यह एक प्रेम कहानी और थ्रिलर फिल्म है। सुधीर ने कहा, "यह राहत की बात है कि मेरी फिल्म प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म के पीछे प्रकाश झा हैं।"
इस फिल्म में अच्छे अभिनेता हैं और इसे लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म का संगीत भी बहुत अच्छा है। आप हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। सुधीर कहते हैं, "मैंने सोहा अली खान को दो बार अपनी फिल्म में लिया है। मैंने के.के. के साथ भी दो बार काम किया है। कुछ लोग मेरे साथ काम करना पसंद करते हैं और जानते हैं कि मेरे काम करने का तरीका क्या है। लेकिन फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के बाद मैंने चित्रांगदा के साथ काम नहीं किया।"


Click it and Unblock the Notifications
