..................... Channels don't consider Sudesh as a Singer | सुदेश को गायक नहीं समझते चैनल वाले - Hindi Filmibeat

सुदेश को गायक नहीं समझते चैनल वाले

By Staff

अमिताभ की आवाज़ के रूप में पहचाने जाने वाले सुदेश भोंसले पिछले दिनों सहारा के 'झूम इंडिया" में बतौर प्रतियोगी थे इस बात से आप सब वाकिफ ही होंगे. मगर दिलचस्प बात यह है कि रिएलिटी शो से दूरी बनाए रखने वाले सुदेश स्वयं एक रिएलिटी शो में बतौर जज आ रहे हैं. इस शो का नाम है 'के फोर किशोर".

किशोर कुमार की मृत्यु पश्चात फिल्म "वक़्त की आवाज़" से अपना फिल्मी सफर करने वाले सुदेश भोंसले ने न सिर्फ किशोर कुमार की आवाज़ बनकर उनकी अनगिनत फिल्मों को पूरा किया बल्कि संजीव कुमार और अनिल कपूर की आवाज़ में भी महारत हासिल की.

फिलहाल किशोर कुमार के प्रियजनों सहित उनके गीतों को श्रद्धांजली देने वाले शो 'के फोर किशोर" में बप्पी लाहिरी के साथ बतौर जज आने वाले सुदेश से हमनें पूछा कि क्या वजह है कि रिएलिटी शो से उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी साथ ही हमनें यह भी सुना है कि उन्होंने अपने बेटे को भी इसका हिस्सा न बनने की सलाह दी है?

इस सवाल के जवाब में सुदेश ने अपना रुख बदलते हुए इसका ज़िम्मेदार चैनल वालों को ठहराते हुए कहा 'दरअसल मुझे कोई गायक ही नहीं मानता यही वजह है कि किसी भी रिएलिटी शो से मुझे कोई निमंत्रण नहीं आया. अधिक से अधिक गायकों को बुलाने वाले सारेगामापा की तरफ से भी मुझे कभी किसी ने नहीं बुलाया. यदि आया होता तो मैं ज़रूर रिएलिटी शो का हिस्सा बनता. जहां तक पसंद न आने की बात है मुझे पब्लिक वोटिंग बिल्कुल पसंद नहीं है. भगवान का शुक्र है कि इस शो में पब्लिक वोटिंग की बजाय हमारे पॉइंट्स और सेलिब्रिटी गेस्ट के पॉइंट्स मायने रखेगी.'

अपने बेटे के बारे में सुदेश का कहना है 'वह अपने फैंसले लेने के लिए स्वतंत्र है मैं उस पर किसी तरह का बंधन नहीं डालना चाहता. मेरी ज़िम्मेदारी उसे अच्छी ज़िंदगी देना है यदि वह अपने लिए अच्छे करियर का चयन करना चाहे तो वह स्वतंत्र है.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X