सलमान बुरे नही है: सुभाष घई

घई ने कहा कि भले ही मीडिया वाले सलमान को पसंद न करे, उन्हें तरह तरह की उपाधि दे। लेकिन वे बुरे नही है। उन्हे हमेशा गलत समझा गया है।
वैसे फिल्म 'युवराज' के बनने से पहले दोनो मे दो दुश्मनाना संबंध थे। लेकिन अब वे अच्छे दोस्त है। इसकी वजह है सलमान का उनके बुरे दौर मे साथ देना।
इसके अलावा फिल्म के प्रर्दशन में देरी के पीछे जब कहा गया कि सलमान का सेट पर हमेशा देर आना था तो भी घई उनके बचाव में उतरे और कहा कि उन्हें फिल्म के कुछ दृश्यों की शुटिंग दुबारा करनी थी इस वजह से फिल्म के प्रदर्शन में देरी हुयी।
गौरतलब हो कि सुभाष घई के बैनर मुक्ता आर्टस के तले शाहरूख के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध किया गया था जिसमें दो फिल्मे त्रिमूर्ति और परदेश बन चुकी है। अब तीसरी फिल्म कौन सी होगी इसका इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications