..................... Student of the year sequel Tiger Shroff Jahnvi Kapoor Sara Ali Khan - Hindi Filmibeat

#Final: मिल गई टाईगर की टाईगरनी: करेंगे खान - कपूर Daughters से रोमांस

कब से टाइगर श्रॉफ की स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए हीरोइन की तलाश हो रही है। अभी तक फिल्म में हीरोइन के लिए तीन दावेदार थे - अमिताभ बच्चन की नातिन - नव्या नवेली नंदा, श्रीदेवी की बेटी - जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। और अब इस रेस से बच्चन कन्या बाहर हो चुकी हैं।

सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए टाईगर श्रॉफ दो नई हीरोइनों से रोमांस करेंगे। और वो दो हीरोइनें होंगी - श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और सैफ अली खान - अमृता सिंह की बेटी - सारा अली खान।

tiger shroff student of the year

इस सिलसिले में श्रीदेवी करण जौहर से मिल भी चुकी हैं और जान्हवी कपूर साउथ में महेश बाबू के अपोज़िट डेब्यू ठुकरा कर अब करण जौहर की स्टूडेंट बनने को तैयार हैं। वहीं सारा अली खान इस वक्त अपने शेप पर काफी ध्यान दे रही हैं और माना जा रहा है कि ये सब करण जौहर की फिल्म की ही तैयारी है।
[#Ready2Enter: किक 2 से बॉलीवुड में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे!]

वैसे बॉलीवुड में अगली पीढ़ी की पूरी एक खेप तैयार है जो जल्द फिल्मों में दस्तक देने वाली है -
इशान खट्टर
पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर में इशान खट्टर के डेब्यू की ही बात हो रही थी। शाहिद कपूर के भाई, बचपन में उनके साथ वाह लाइफ हो तो ऐसी में नज़र आ चुके हैं। और अब वो फैंटम फिल्म्स को असिस्ट कर रहे हैं।

सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार है और ये बात पिछले एक साल में उनके लुक में आए बदलाव से साफ हो जाती है।

आर्यन खान
आर्यन खान तो अपने डेब्यू से पहले ही सुपरस्टार हैं। उनके नाम के फैन क्लब हैं और लोग बस उनके डेब्यू की राह देख रहे हैं।

नव्या नवेली नंदा
श्वेता बच्चन की नव्या नवेली नंदा का भी फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अभी फिलहाल वो जितनी फेमस हैं, ये मानकर चलिए कि उनका डेब्यू धमाकेदार होने वाला है।

अहान शेट्टी
अथिया शेट्टी के बाद सलमान खान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को ग्रूम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अहान का भी डेब्यू जल्द ही सलमान खान प्रोडक्शन्स से ही होगा।

जान्हवी कपूर
श्रीदेवी काफी समय से अपनी बेटी जान्हवी कपूर को अपने साथ पार्टियों और इवेंट्स में ले जाने लगी थीं। और इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग जान्हवी के डेब्यू के लिए खासा उत्साहित हैं।
[रणबीर कपूर को फॉलो कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर]

हर्षवर्धन कपूर
जहां सोनम कपूर सुपरस्टार हैं वहीं उनके भाई हर्षवर्धन कपूर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया से डेब्यू करने वाले हैं।

कृष्णा श्रॉफ
टाईगर श्रॉफ की बहन फिलहाल तो उनकी मैनेजर हैं। लेकिन उनके इंस्टाग्राम को फॉलो करने वाले ये अच्छे से जानते हैं कि वो जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। [सलमान ने ट्यूबलाइट के लिए आधी रात किया कृष्णा को फाइनल]

यशवर्धन आहूजा
यशवर्धन आहूजा गोविंदा के बेटे हैं। और धीरे धीरे मीडिया की नज़रें उन पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही गोविंदा खुद उन्हें लॉन्च करेंगे।

त्रिशला दत्त
संजय दत्त भले ही नहीं चाहते कि उनकी बेटी त्रिशला बॉलीवुड का हिस्सा हो। पर त्रिशला की तस्वीरें देखकर लगता है कि वो ज़्यादा दिन तक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर नहीं रह पाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X