#Alert: इस साल की सुपरस्टार होगी 2017 की ब्लॉकबस्टर सीक्वल की हीरोइन!
करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल की कास्ट को लेकर काफी समय से केवल कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब आखिरकार फिल्म का स्टारकास्ट फाइनल हो गई है।
कब से करण जौहर का स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल सीरीज़ में बदलने के लिए रूका है। कहानी फाइनल है पर स्टारकास्ट नहीं। लेकिन अब खबर है कि करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की कास्ट आखिरकार मिल गई है।
फिल्म में टाईगर श्रॉफ होंगे ये तो कब से अनाउंस हो चुका है। लेकिन अब टाइगर की दोनों लीड हीरोइनों का भी चयन हो गया। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी और तारा सुतारिया होंगी।

अब करण जौहर दोनों की करीबी भुनाना चाहते हैं या फिर उन्हें टाइगर - दिशा की केमिस्ट्री पसंद आई पता नहीं लेकिन दिशा पटानी तो इस साल की सुपरस्टार हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।
वहीं फिल्म की दूसरी लीड होंगी तारा सुतारिया जो डिज़्नी पर लाइफ ऑफ कबीर एंड करण में दिखाई दी थीं। ये सीरियल द सुईट लाइफ ऑफ ज़ैक एंड कोडी का भारतीय रूपांतरण था।
वैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए बॉलीवुड में कई नाम सामने आए थे। शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर भी बड़े दावेदार थे पर अब वो श्रीदेवी की बेटी के साथ इस रीमेक से डेब्यू करेंगे।
वहीं कई बड़े स्टार्स की बेटियां, फिल्म की लीड हीरोइन के लिए दावेदार थीं। जानिए सारी कहानी -


Click it and Unblock the Notifications