..................... Student Of The Year 2 can be similar to next gen Kuch Kuch Hota Hai - Hindi Filmibeat

Student Of The Year 2 की पूरी कहानी, रिलीज से पहले ही पता चल गई, चौंक जाएंगे

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के धमाकेदार पोस्टर लॉन्च हुए हैं। इस फिल्म में जहां टाइगर श्रॉफ स्टूडेंट के कैरेक्टर में दिखेंगे, वहीं इसी फिल्म से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया डेब्यू कर रही हैं। चार अलग-अलग पोस्टर्स में तीनों का फर्स्ट लुक नजर आ चुका है। पोस्टर्स में तीनों लीड स्टार्स को ताबड़तोड़ तारीफें मिल रही हैं। वहीं यही पोस्टर्स इस फिल्म की पूरी कहानी बता रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

[2018 की सबसे बोल्ड एंट्री, टाइगर श्रॉफ की एक्ट्रेस, तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे आप]

जी हां! स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के रिलीज हुए पोस्टर्स को आप भी जरा ध्यान से देखिए, सारी कहानी आपको भी समझ में आ जाएगी। अगर फिर भी समझ नहीं आई तो हम आपको बताते हैं। गॉसिप के गलियारों से खबरें है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है से काफी मिलती जुलती होगी। अब पोस्टर्स ही देख लीजिए जहां अनन्या अंजली के किरदार से मिलती जुलती दिख रही हैं। वहीं तारा का किरदार टीना की तरह ग्लैमरस नजर आ रहा है। जाहिर है टाइगर तो राहुल ही होंगे।

student-the-year-2-can-be-similar-next-gen-kuch-kuch-hota-Hai

ऐसे में जाहिर है स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फिल्म कुछ कुछ होता है का मॉर्डन वर्जन हो सकती है। हालांकि अभी तक ये सिर्फ गॉसिप है लेकिन अगर सच हुआ तो ऑडिएंस को सरप्राइज भी मिल सकता है। अब ये तो ट्रेलर आने के बाद ही पता चलेगा। आगे जानें फिल्म से जुड़ी बेहद दिलचस्प बातें और देखें वो पोस्टर्स और बताएं आपको क्या लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X