..................... Stardust Awards 2016 - Farah Khan revealed Sushant Singh Rajput Kriti Sanon dating - Hindi Filmibeat

#Ouch: कब से छिपा रखा था अफेयर...एक गलती और सब सत्यानाश!

कहते हैं बॉलीवुड में कौन किसको डेट कर रहा है ये कभी राज़ नहीं रह पाता है और ऐसा ही राज़ हाल ही में फराह खान के मुंह से बस यूं ही फिसल गया।

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन 'बहुत अच्छे' दोस्त हैं और उनकी इस दोस्ती पर सबकी नज़र है। हाल ही में स्टारडस्ट अवार्ड्स में फराह खान के मुंह से गलती से इनकी दोस्ती के बारे में कुछ निकल गया और बाकी लोगों ने पकड़ लिया।

हुआ यूं कि सुशांत और कृति स्टेज पर बेस्ट डेब्यू का अवार्ड देने आए थे और फराह जो कि शो होस्ट कर रही थीं, खुद को रोक नहीं पाईं और फट से सुशांत - कृति के साथ में होने पर एक टिप्पणी कर दी।

sushant-singh-rajput-and-kriti-sanon-dating

अब कोई रिएक्ट तो नहीं कर पाया पर बात आई गई नहीं हो पाई क्योंकि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत कृति सैनन के साथ नए साल की छुट्टियां मना कर वापस आए थे।

अब ऐसे में ये तो तय है कि बॉलीवुड में लगभग हर कोई इनके स्टेटस को जानता है, बस देखना है कि ये दोनों फैन्स के लिए अपना स्टेटस कब कुबूल करते हैं।
["ना मैं लड़कीबाज़ हूं....ना वो शराबी...बस ब्रेकअप होना था"]

वैसे बता दें, सुशांत और कृति की ये खास दोस्ती इस साल की शुरूआत में राबता नाम की फिल्म के सेट पर हुई। उस दौरान सुशांत का अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप हो गया था और ये नई दोस्ती परवान चढ़ गई।

वैसे जानिए वो अफवाहें जिनमें थोड़ी सच्चाई थी और थोड़ा मसाला -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X