अक्षय - सलमान - आमिर ने किया 1000 करोड़ का LOSS....डिब्बाबंद हुई फिल्म!
Recommended Video

एसएस राजामौली की बाहुबली के समय एक खबर को लोगों ने काफी स्वाद लेकर खाया और वो थी 1000 करोड़ की महाभारत। बॉलीवुड से लेकर साउथ के बड़े बड़े नाम इस प्रोजेक्ट से जोड़े गए।
फिल्म का नाम भी तय हो गया स्टारकास्ट भी। फिल्म की कहानी और प्लॉटलाइन भी तय हो गई। लेकिन अब एसएस राजामौली ने साफ किया कि वो ऐसा कोई प्रोजेक्ट बना ही नहीं रहे हैं।

एक इंटरव्यू में राजामौली ने कहा कि मैंने हमेशा कहा कि मेरा सपना है महाभारत बनाना। मैंने कभी ये नहीं कहा कि मैं महाभारत बना रहा हूं। गौरतलब है कि लोगों ने यहां तक सपना देख डाला था कि इस प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड के सबसे बड़े नाम साथ आ सकते हैं।
लोगों को उम्मीद थी कि जब प्रोजेक्ट इतना शानदार है तो आमिर खान, शाहरूख खान, अजय देवगन, सलमान खान, अक्षय कुमार सब एक ही फिल्म में नज़र आ जाएंगे। अब ये तो सपने देखने की लिमिट ही हुई।


Click it and Unblock the Notifications