ना प्रभास..ना महेश बाबू..अगले प्रोजेक्ट के लिए कुछ ऐसा है राजामौली का प्लान
देश को इस साल बाहुबली 2 जैसी फिल्म देने के बाद दर्शक बेसब्री से एसएस राजामौली की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को पूरी उम्मीद है कि राजामौली कभी उन्हें निराश नहीं करेंगे। पिछले कुछ समय से लगातार एसएस राजामौली लगातार सुर्खियों में हैं कि वो किसके साथ अपनी अगली फिल्म कर रहे हैं।
कभी उनके बारे में खबरें आती हैं कि कि वो प्रभास के साथ अगली फिल्म कर रहे हैं तो कभी महेश बाबू के साथ लेकिन खुद राजामौली ने कभी इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा। लेकिन अब राजामौली ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे मे हिंट जरूर दे दिया है।

राजामौली दऱअसल प्रोड्यूसर डीवीवी दानय्या के साथ अपनी नई फिल्म बनायेंगे। जिस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है। राजामौली के अनुसार अभी तक उन्हें फिल्म की कास्टिंग के बारे में नहीं पता है।राजामौली ने कहा कि "मुझे नहीं पता है कि यह फिल्म किस भाषा में बनेगी और इसमें कौन स्टार होगा। क्योंकि मैंने दानय्या से वादा किया है तो मैं अपनी नई फिल्म उनके साथ बनाऊंगा।"
बहरहाल फिल्म में स्टार कोई भी हो लेकिन कम से कम ये तो पता चल गया है कि राजामौली जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications