सैफ-शाहरुख ने विधु से मांफी मांगी

विधु ने कहा कि अगर इस मामले में सार्वजिनक माफी नहीं मांगी गई तो वे भविष्य में अपने प्रोडक्शन हाउस की कोई फिल्म भी इस अवार्ड समारोह में नहीं भेजेंगे. इस बीच सैफ और शाहरुख को जब इस बात का पता लगा कि तो वे इतना घबराए कि इससे पहले कि कोई औपचारिक लेटर उनके पास पहुंचता उन्होंने खुद विधु और उनके परिवार से माफी मांग ली. इतना ही नहीं उन्होने इस बारे में एक पत्र भी तैयार करके संबंधित मीडिया हाउस और चैनल को भेज दिया.
यहां बता दें कि सैफ-शाहरुख ने समारोह में उनकी फिल्म एकलव्य के आस्कर समारोह से लौटने का मजाक बनाया था. विधु के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर मीडिया से कहाः हमे अपनी तरफ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए विवादों का सहारा लेने की जरूरत नहीं है. हम इन बातों में अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते.
बहरहाल सैफ-शाहरुख की तारीफ करनी होगी... जिस बेशर्मी से उन्होंने विधु का मजाक उड़ाया उसी दिलेरी से माफी भी मांग ली...


Click it and Unblock the Notifications