गोवारीकर की फिल्म नही करेंगे शाहरूख
अभिनेता शाहरूख खान ने निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की आगामी फिल्म मे काम करने से मना कर दिया है।
शाहरूख खान ने गोवारीकर की फिल्म स्वदेश में काम किया था। यह फिल्म तो फ्लाप हो गई थी लेकिन शाहरूख के अभिनय की काफी प्रशंसा हुई थी। लगता है कि इस फिल्म के बाद से शाहरूख खान ने तय कर लिया था कि आशुतोष के साथ काम नही करेंगे।
आशुतोष शाहरूख और रानी मुखर्जी को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। शाहरूख के मना करने पर आशुतोष काफी निराश हो गए है।
आशुतोष चाहते थे कि शाहरूख अगर फिल्म में अभिनय नही कर रहें है तो कम से कम निर्माण में हिस्सा ले सकते है पर शाहरूख ने इस ओर भी कोई रूचि नही दिखाई है।
ashutosh gowarikar आशुतोष गोवारीकर बालीवुड रानी मुखर्जी शाहरूख खान bollywood rani mukherjee shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications