शाहरुख ने ऐश से मांफी मांगी
करण जौहर की बर्थ-डे पार्टी ने कई टूटे दिलों को मिलाकर फिर से दोस्त बना दिया। खबरों की मानें तो इस मौके पर शाहरुख खान और ऐश्वया राय ने अपने सभी गिले-शिकवे भुला दिए और फिर से दोस्त बन गए। शाहरुख ने पुरानी सारी बातों के लिए ऐश से माफी मांगी और ऐश ने भी उन्हें माफ कर दिया।
फिल्म चलते-चलते के सेट पर सलमान खान द्वारा हंगामा करने पर शाहरुख ने ऐश को फिल्म से बाहर कर दिया था। ऐश इस बात को कभी नहीं भूलीं और न ही शाहरुख को माफ किया। इसी कारण अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में भी खान फैमिली को दावत नहीं मिली।
पिछले साल कैटरीना के बर्थ-डे पार्टी में ऐश्वर्या पर टिप्पणी करने के कारण शाहरुख और सलमान के बीच लड़ाई हो गई। इन सभी बातों ने आग में घी का काम किया और बच्चन परिवार से शाहरुख खान की दूरियां बढ़तीं चली गई।
फिर करण की पार्टी में शाहरुख को अपनी गलतियां सुधारने का मौका मिला तो वह पीछे कैसे रहते। सुना है इस मौके पर ऐश के पूर्व प्रेमी विवेक ऑबेरॉय और उनके पति अभिषेक बच्चन भी गले मिले... भई वाह क्या बात है।


Click it and Unblock the Notifications