शाहरुख, अक्षय की दोस्ती का राज
बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान और आमिर खान की बढ़ती दोस्ती और ईद के मौके पर आमिर का सलमान के घर जाने की खबरों से बॉलिवुड बादशाह शाहरुख खान के कान खड़े हो गए। तभी तो किंग खान बॉलिवुड में अपने कैंप को मजबूत करने में जुट गए। शाहरुख खान ने पुरानी बातें भुला कर ऐक्शन किंग अक्षय कुमार को गले लगा लिया है। अक्षय और शाहरुख में काफी समय से कोल्ड वॉर चल रहा था।
दरअसल किंग खान अपनी फिल्म 'माय नेम इज खान' की शूटिंग फिल्मसिटी में कर रहे थे। और अक्षय भी वहीं अपनी अगली फिल्म 'ब्लू' के लिए एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। सूत्रों की माने तो जब शाहरुख को पता चला कि अक्षय भी वहीं शूटिंग कर रहे हैं तो उन्होंने तुरंत अक्षय से बात की। फिर क्या था दोनों काफी देर तक साथ बैठे और मजाक मस्ती की।
अब इस खिलाड़ी और किंग खान की दोस्ती इंडस्ट्री में कितनों की नींद हराम करती हैं यह तो रब ही जाने लेकिन फिलहाल इसे सलमान और आमिर के खिलाफ कैंप बनाना तो मान ही सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











