सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ थ्रिलर फिल्म 'मैरी क्रिसमस' बनाना चाहते थे श्रीराम राघवन?
फिल्ममेकर श्रीराम राघवन एक शानदार निर्देशक हैं और उन्होने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैँ। इस वक्त उनकी जिस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है वो मैरी क्रिसमस है, बता दें कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेथुपति साथ में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब जो बात इस फिल्म से जुड़ी सामने आ रही है वो आप सभी को चौकाने वाली है। पता चला है कि इस फिल्म के लिए श्रीराम राघवन की पहली पसंद कोई और ही था।
दरअसल श्रीराम राघवन ये फिल्म मेगास्टार सलमान खान के साथ बनाना चाहते थे। खबरें हैं कि श्रीराम राघवन उनसे मिले थे और इस फिल्म का ऑफर उन्होने दिया था।

हालांकि सलमान खान ने किसी कारणवश उनका ऑफर ठुकरा दिया था। सलमान खान से पहले भी श्रीराम राघवन मिल चुके हैं और अपनी फिल्म का ऑफर उनको दे चुके हैँ लेकिन बात नहीं बन पाई है।

फिलहाल मैरी क्रिसमस बन रही है
फिलहाल मैरी क्रिसमस बन रही है और इस फिल्म को सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। श्रीराम राघवन ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि जिस तरह की कहानी फिल्म में नजर आने वाली है वो पूरी तरह से सुपरस्टार सलमान खान पर फिट बैठती है।

बेहतरीन फिल्में दी हैं
हालांकि सलमान खान इसको लेकर रुति नहीं रखते हैँ। श्रीराम राघवन ने अपने करियर में कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं जिनमें अंधाधुन, बदलापुर, एजेंद विनोद और जॉनी गद्दार जैसी फिल्में शामिल हैं।

टाइगर 3
बात करें सलमान खान तो इस वक्त वो कई फिल्मों को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैं। सलमान खान सबसे पहले अपनी फिल्म टाइगर 3 को पूरा करना चाहते हैं और लगातार कैटरीना कैफ के साथ काम कर रहे हैँ।

फैंस लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे हैं
इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और फैंस लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे हैँ। इसके पहले इस सीरीज की सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैँ। सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ को हर फिल्म में पसंद किया गया है।

सलमान खान के अपोजिट इमरान हाशमी
इस फिल्म की खास बात ये है कि सलमान खान के अपोजिट इमरान हाशमी धमाका करते नजर आएंगे और मुख्य विलेन की भूमिका में होंगे। फिल्म को इस बार मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं जो कि शानदार निर्देशक हैं।


Click it and Unblock the Notifications