श्रीदेवी से सम्मोहित हुए दर्शक
भले की श्रीदेवी 46 वर्ष की हो गई हो लेकिन उनकी खूबसूरती अभी भी बरकरार है। हाल में वे रैम्प पर उतरी। काले गाउन में रैम्प पर उतरीं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को देख सम्मोहित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
वह 'एचडीआईएल इंडिया काउचर वीक ज्यूलरी शो' में डिजाइनर क्विनी धोडी के डिजाइन किए हुए गहने पेश कर रही थीं। एक सम्मोहित दर्शक ने कहा, "वह गजब की दिखाई दे रही थीं। लोग सिर्फ उन्हें देख रहे थे, वह बहुत खूबसूरत हैं।"
उन्हें देखकर केवल दर्शक ही सम्मोहित नहीं हुए बल्कि बॉलीवुड सितारे रितिक रोशन, डिम्पल कपाड़िया, बोनी कपूर, ट्विंकल खन्ना, संजय कपूर, रवीना टंडन, दीया मिर्जा, जायद खान और करण जौहर ने भी जब तक श्रीदेवी रैम्प पर रहीं तब तक तालियां बजाईं।
शो के बाद रवीना टंडन ने कहा, "वह एक देवी जैसी दिख रही थीं। उन पर नजर डालें तो लगता है कि वह दिन-ब-दिन और ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं। उन्होंने जिस तरह से स्वयं को संतुलित रखा है वह अद्भुत है।"
इस शो में ज्यूलरी डिजायनर देवांशी मेहता, फरहा खान, क्विनी धोडी और महीप कपूर ने अपने-अपने ज्यूलरी संग्रह प्रस्तुत किए।


Click it and Unblock the Notifications