बॉलीवुड में दूसरी पारी की तैयारी में श्रीदेवी
80 और 90 के दशक में लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली दक्षिण भारतीय हवा हवाई अभिनेत्री श्रीदेवी ने बॉलीवुड में दोबारा वापसी के लिए कमर कस ली है। किसी जमाने में श्रीदेवी नंबर वन की कुर्सी पर राज कर चुकी हैं।
उन्होंने अपने करियर में चांदनी, चालबाज, और मिस्टर इंडिया जैसी हिट फिल्में देने के अलावा सदमा, खुदागवाह और लम्हे जैसी फिल्मों में भी तारीफें बटोर चुकी हैं। वैसे इन दिनों छोटे पर्दे पर माधुरी ने धूम मचा रखी है। श्रीदेवी को भी कई रियलिटी शो के प्रस्ताव मिले लेकिन श्री ने मीडिया और फिल्मों से दूरी बनाए रखी।
पर आर बाल्की की पत्नी ने जब उन्हें अपनी नई फिल्म में काम करने का ऑफर दिया तो फिल्म की कहानी देखकर श्री मना नहीं कर सकी। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरु होगी। देखना ये है कि क्या श्रीदेवी दोबारा पर्दे पर पहले जैसा जादू बिखेर पाती हैं या नहीं। वैसे आपका क्या सोचना है इस बारे में? अपनी राय लिखने के लिए नीचे बने कमेंट बॉक्स का उपयोग करें।


Click it and Unblock the Notifications