Sshhh: ब्लॉकबस्टर सीक्वल की तैयारी शुरू भी हो गई और किसी को खबर नहीं!
अगर सूत्रों की मानें तो श्रीदेवी मिस्टर इंडिया 2 की तैयारी में जुट गई हैं और जल्द ही बोनी कपूर फिल्म के सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर देंगे। कई बार ये अफवाहें उड़ीं कि काफी बड़े स्तर पर मिस्टर इंडिया 2 की प्लानिंग चल रही हैं।
लेकिन हर बार बोनी कपूर ने यह कहकर टाल दिया कि शेखर कपूर फिल्म बनाने को तैयार ही नहीं है, जब स्क्रिप्ट मिलेगी मैं कूद पड़ूंगा। और अब गपशप गली का कहना है कि श्रीदेवी ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है और वो इसका हिस्सा होंगी।

मिस्टर इंडिया सबकी फेवरिट फिल्मों में से एक है और सबने...करते हैं हम प्यार मिस्टर इंडिया से ज़रूर गाया है। काफी समय से शेखर कपूर की इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी चल रही थी। लेकिन ना कास्ट ना कहानी फाइनल हो रही थी।
[#Stardom: "तीनों खान बॉलीवुड के आखिरी सुपरस्टार्स हैं!"]
कुछ महीनों पहले ही खबर थी कि फिल्म में काम करेंगे अनिल कपूर के ही बेटे हर्षवर्धन कपूर। अगर गपशप गली की अफवाहों पर यकीन करें तो मिस्टर इंडिया सीक्वल पर बोनी कपूर पूरा काम कर चुके हैं और जल्द ही हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म का काम शुरू हो जाएगा।
फिलहाल हर्षवर्धन कपूर, रंग दे बसंती फेम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया से डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ किंगफिशर मॉडल सैयामी खेर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
[तो एक था टाईगर सीक्वल पसंद ही नहीं आया....REJECTED!]
हालांकि मिस्टर इंडिया से जुड़ी इन खबरों को फिलहाल कोई तूल नहीं दे रहा है लेकिन खबरू की मानें तो वो पूरी तरह आश्वस्त है कि फिल्म को लेकर सब कुछ फाइनल है। वैसे बॉलीवुड में कई सीक्वल की तैयारी चल रही है -
अगर इस खबर को पक्की माना जाए तो टाइगर श्रॉफ एक नहीं, दो नहीं तीन सीक्वल में काम कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की बागी सीक्वल पर काम शुरू हो ही चुका है और फिल्म को कोरियोग्राफर अमजद खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
[अब मैं टाइगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता - सलमान खान]
टाइगर श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीक्वल के लिए भी फाइनल हो चुके हैं और इस बात की घोषणा खुद करण जौहर कर चुके हैं। इतना ही नहीं फिल्म में उनकी हीरोइनों की लिस्ट भी धमाकेदार है।
जुड़वा 2
वरूण धवन इस फिल्म में जुट गए हैं। फिल्म को लेकर जितनी भी डीटेल्स आ रही हैं वो शानदार हैं और ऐसा लग रहा है कि फिल्म धमाकेदार होगी। [#Kickstart: जब सीक्वल सलमान की फिल्म का....तो हीरोइन भी सलमान की!]
किक 2
साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किक 2 को लेकर कई खुलासे किए हैं। फिल्म फिलहाल स्क्रिप्ट की जा रही है और देखना है कि सलमान की हीरोइन कौन होती है।
आंखे 2
अब जाकर फिल्म की फाइनल कास्ट तय हो गई है - अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अर्जुन रामपाल, अरशद वारसी। सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह अरशद वारसी दिखाई देंगे जबकि अरशद वारसी के जॉली एलएलबी सीक्वल में हाल ही में अक्षय कुमार फाइनल हुए हैं।
रॉक ऑन 2
फरहान अख्तर की फिल्म में इस बार श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म का काम पूरा हो चुका है और फिल्म 11 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर फैन्स एक्साइटेड हैं क्योंकि पिछली बार फरहान अख्तर ने धमाका कर दिया था।
कहानी 2
फिल्म में इस बार विद्या बालन का साथ दे रहे हैं अर्जुन रामपाल। फिल्म नवंबर में रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान आलिया भट्ट स्टारर डियर ज़िंदगी से क्लैश भी कर रही है।
जॉली एलएलबी 2
फिल्म में अरशद वारसी को अक्षय कुमार ने रिप्लेस किया है। बाकी सब कुछ वही है। फिल्म में अक्षय कुमार का लुक और पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है। फिल्म फरवरी 2017 में रिलीज़ होगी।
बागी 2
बागी 2 इस बार अहमद खान बना रहे हैं क्योंकि सब्बीर खान टाइगर श्रॉफ के साथ दूसरी फिल्म में व्यस्त हैं। अब बागी 2 में कृति सैनन या जैकलीन फर्नांडीज़ के बीच हीरोइन की सीट के लिए टक्कर चल रही है।
सन्स ऑफ सरदार 2
अजय देवगन फिल्म का पहला लुक रिलीज़ कर चुके हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications










