श्रीदेवी के लिए नौकरी करने जा रहे बोनी

लेकिन उनकी फिल्म मिलेंगे मिलेंगे सुपर फ्लॉप साबित हुई। और जल्द ही वह अपनी नयी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें वह जिनेलिया और हरमन को कास्ट करेंगे। लेकिन इस फिल्म के निर्माण में लगने वाले खर्च के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं और इन सबकी वजह है उनकी पत्नी श्रीदेवी। श्रीदेवी बोनी कपूर की पत्नी जबसे बनी है बोनी का बैंक खाली होता जा रहा है।
चूंकि श्रीदेवी अभिनेत्री रह चुकी हैं इसलिए उनके नखरे भी अभिनेत्रियों की तरह ही है। वे अपने कपड़े और लाइफस्टाइल पर लगभग महीने में 25 लाख रुपये खर्च कर देती हैं। पूरे साल लगातार शॉपिंग करती रहती हैं। खासतौर से उनके कॉस्मेटिक और कपड़ों पर सबसे अधिक खर्च आता है और बोनी उनके खर्च का बोझ नहीं उठा पा रहे। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह एक चैनल के एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड बनेंगे और साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल होंगे। इससे होगा यह कि उन्हें महीने में पैसे के बारे में नहीं सोचना होगा।


Click it and Unblock the Notifications