अमिताभ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी श्रीदेवी
हमने आपको बताया था कि श्रीदेवी फिल्मों में वापसी करने की तैयारी में हैं। उन्हें पिछले कई समय से फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे मगर वो बॉलीवुड में अपने कमबैक के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में थी।
सुनने में आया है कि श्रीदेवी आर बाल्की की पत्नी की फिल्म से इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। श्रीदेवी की वापसी को धमाकेदार बनाने के लिए ही बिग बी को फिल्म से जोड़ा जा रहा है।
श्रीदेवी और अमिताभ इससे पहले इंकलाब, खुदा गवाह और आखिरी रास्ता में साथ दिखाई पड़े थे। बाद में श्रीदेवी ने अमिताभ के साथ फिल्म करने से यह कहकर इंकार कर दिया था कि वो तभी अमिताभ के साथ काम करेंगी जब उन्हों अमिताभ के बराबर की भूमिका मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications