श्रीलंकाई बाला ने मचाया धमाल

'सलाम नमस्ते' जैसी कामयाब फिल्म बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "हां, जैकलीन बेहत प्रतिभावन दिखती हैं। फिल्म में उनके कुछ दृश्य मैंने देखे हैं जिनमें वह काफी अच्छी दिखी हैं।"
करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना' के निर्देशक तरुण मनसुखानी का कहना है, "जैकलीन की पर्दे पर मौजूदगी अच्छी लगी। उनके लुक में भारत और पश्चिम दोनों का मिश्रण है। यही उनका सबसे मजबूत पहलू भी है।"
गौरतलब है कि यहां जैकलीन की पहली फिल्म 'अलादीन' दीपावली में रिलीज होगी। इसका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications