फिर अलग हुए जॉन-बिपाशा?
लगभग 10 सालों तक एक-दूसरे का साथ निभाने वाली जोड़ी जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के अलग होने की खबरें इन दिनों सबकी जुबान पर हैं। कुछ दिन पहले भी इस तरह की खबरें मीडिया में आई थीं मगर जल्द ही बिपाशा ने इन खबरों का खंडन कर दिया था और कहा था कि वो और जॉन साथ हैं।
करीबी सूत्रों की मानें तो जॉन और बिपाशा के रिश्ते में दरार आ गई है और ये जोड़ी टूट चुकी है। सुनने को मिला है कि बिपाशा अपने रिश्ते को शादी का नाम देना चाहती थीं मगर जॉन फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं थे।
इससे खफा होकर बिपाशा ने जॉन से अलग होने का फैसला कर लिया। लोग तो ये भी कह रहे हैं कि दोनों एक दूसरे से बोर हो गए हैं इसलिए अलग होना चाहते हैं। खैर, अब सच्चाई जो भी हो ये तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ जरूर है वरना यूं ही बिना आग के धुआं नहीं उठता।


Click it and Unblock the Notifications