..................... Speculation rife about next hero | ऐश-अभिषेक के बीच तीसरा कौन? - Hindi Filmibeat

ऐश-अभिषेक के बीच तीसरा कौन?

By Staff

Aishwarya Rai and Abhishek
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी में आखिर तीसरा कौन है? जबसे मणि रत्नम ने इन दोनों को लेकर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है सबकी जुबान पर यही सवाल है।

दरअसल मणि की यह नई फिल्म एक मैच्योर लव स्टोरी होगी। फिल्म में लीड रोल के लिए अभिषेक और ऐश्वर्या को साइन किया जा चुका है, मगर फिल्म के दूसरे नायक का, जिसका किरदार उतना ही अहम होगा, अभी चयन नहीं किया गया है।

सबसे पहले रणवीर कपूर के नाम की अफवाह उड़ी, लेकिन इस अफवाह का दम तब निकल गया जब यह पता चला कि पटकथा के मुताबिक यह दूसरा नायक उम्र में अभिषेक से बढ़ा होना चाहिए।

इसके बाद लोगों का शक माधवन की तरफ गया, जिन्होंने पहले भी मणि के साथ काम कर रखा है और दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग बताई जाती है। माधवन इस अफवाह का खंडन करते हुए कहते हैं, 'नहीं मैं मणि सर की नई फिल्म में कम नहीं कर रहा हूं, इसकी सीधी वजह यह है कि मेरे पार उस वक्त की डेट्स नहीं है जिन डेट्स में इस फिल्म का शिड्यूल तैयार किया गया है।'

बहरहाल जब तक मणि सर खुद ही रहस्योद्घाटन नहीं करेंगे... लोग अटकलें लगाते ही रहेंगे....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X