हिंदी फिल्मों से दूरी बना रहे 'लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा, जानें वजह
विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में जोरशोर से जुटे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। विजय देवरकोंडा 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह करण जौहर की पैन इंडिया फिल्म है। फिल्म को देश के कोने-कोने में प्रमोट किया जा रहा है।
फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, विजय देवरकोंडा को एक के बाद एक लगातार हिंदी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। निर्माता और निर्देशक उनकी पॉपुलैरिटी को भुनाना चाहते हैं लेकिन विजय देवरकोंडा फिलहाल कोई और हिंदी फिल्म नहीं साइन कर रहे हैं।

कोई जल्दबाजी नहीं
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार 'लाइगर' स्टार जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते हैं। विजय देवरकोंडा सोच समझकर अगले प्रोजेक्ट को साइन करना चाहते हैं इसलिए वो फिलहाल अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि विजय अपनी पहली हिंदी फिल्म के प्रदर्शन को भी बॉक्स ऑफिस पर देखना चाहते हैं।
करना चाहते हैं होमवर्क
वो जानना चाहते हैं कि उन्हें पैन इंडिया फिल्मों के लिए खुद को किसी तरह से तैयार करने की जरूरत है? दर्शकों को उनसे किस तरह की उम्मीद है और उन्हें इसके लिए क्या-क्या तैयारी करनी चाहिए। सभी बातों को ध्यान में रखकर विजय देवरकोंडा फिलहाल 'लाइगर' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
'लाइगर' का इंतजार
विजय पूरी विनम्रता के साथ सारे ऑफर्स को ठुकरा रहे हैं। वहीं, 'लाइगर' के प्रदर्शन की बात की बात करें तो इन दिनों साउथ की फिल्म हिंदी क्षेत्रों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसलिए पूरी उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल होगी। फिल्म का निर्देशन पूरी जगन्नाथ ने किया है। फिल्म में लीजेंड माइक टायसन भी हैं। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications