‘दबंग’ के गाने पर ठुमके लगाता नजर आया, दुनिया का सबसे मशहूर म्यूजिक बैंड, वीडियो हुआ वायरल

Dabangg

सलमान खान की फिल्‍मों के देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैन है। जी हां, सलमान खान के गानों पर अक्‍सर लोग थिरकते नजर आते हैं। हाल ही में सलमान की फिल्‍म दबंग के गाने 'हुड़ हुड़ दबंग' पर एक म्‍यूजिक बॉय बैंड थिरकता नजर आया। दिलचस्‍प बात ये है कि ये कोई और नहीं बल्कि दुनिया का सबसे मशहूर म्यूजिक बैंड बीटीएस है। आइए जानें, क्‍या है पूरा मामला।

आज की जनरेशन बीटीएस बैंड की दीवानी है लेकिन नीचे दिए गए वीडियो को देखकर आपको लगेगा कि ये बैंड सलमान खान का दीवाना है। दरअसल, कुछ समय पहले 'हुड़ हुड़ दबंग' पर बीटीएस का 'डांसिंग' वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जो कि खूब वायरल हो रहा है। एक इंस्‍टाग्राम यूजर ने दोबारा इस वीडियो को अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी पर शेयर किया है।

भारत में भी बीटीएस के फैंस की कमी नहीं है। यही वजह है कि इंडियन फैंस बीटीएस के डांस वीडियो में हिंदी गाने एड करके उसे ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं। ये वीडियो भी उसी का एक उदाहरण है। बता दें, इस वीडियो को लगभग 2 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो की एडिटिंग इस तरह से की गई है कि देखकर लग रहा है जैसे सचमुच बीटीएस मेंबर्स सलमान खान के फिल्म दबंग के गाने हुड़ हुड़ दबंग पर 'डांस' कर रहे हैं। इंटरनेट पर लोग ये देखकर दंग हैं कि बीटीएस का डांस फिल्म के गाने के साथ कितना फिट बैठता है।

लोगों ने वीडियो पर इस तरह कमेंट किए -
एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया, "एडिटिंग वाकई बहुत अच्‍छी की गई है। दूसरे यूजर ने लिखा, मेरे अब तक की देखी गई एडिटिंग में से ये सबसे अच्छी बॉलीवुड एक्स बीटीएस एडिटिंग है। वहीं एक यूजर ने ये भी लिखा "ओह माय माई यह अमेजिंग है,"।
अब तो आप समझ गए होंगे देश में सलमान के साथ-साथ बीटीएस के फैंस की कमी नहीं और लोग इन दोनों का कोलैबरेशन देखने के लिए कितने उत्‍सुक हैं।

बता दें, दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड बीटीएस को बंगटन बॉयज़ के नाम से भी जाना जाता है। इस बैंड ने 2013 में शुरुआत करने वाला ये बैंड आज दुनियाभर में मशहूर है। बैंड ने न केवल अपने आकर्षक गानों से बल्कि अपनी बेजोड़ कोरियोग्राफी से भी लाखों लोगों के दिलों और दिमाग को मोहित कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X