दबंग 2 से घबराये अनुराग कश्यप, कहा सॉरी सलमान

लेकिन इस सच्चाई को शायद उनके बड़े भाईसाहब अनुराग कश्यप नहीं मानते थे। तभी तो उन्होंने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए सलमान खान को कहा था कि सलमान को लगता है कि दबंग से उन्होंने उसके भाई की लाईफ बना दी है, अगर ऐसा है तो वो ये करिश्मा उनके भाई के बिना दबंग 2 करके दिखाये। लाईफ उन्होंने मेरे भाई की नहीं बनाई बल्कि मेरे भाई अभिनव ने उनके भाई अरबाज खान की बना दी है।
पढ़े : दबंग के रोचक और चटपटे किस्से
फिलहाल अनुराग शायद ये भूल गये थे कि वो किससे पंगा ले रहे हैं। राम जाने अनुऱाग को उनके इस बयान पर खान भाईयों ने क्या जवाब दिया लेकिन कुछ तो हुआ है जिसके चलते कल तक चिल्ला-चिल्ला कर दबंग 2 को चुनौती देने वाले अनुराग आज एकदम नरम हो गये और कहने लगे कि उन्होंने कभी भी खान भाईयों को कुछ नहीं कहा है, अगर उन्हें मेरी किसी भी बात का बुरा लगा है तो मैं उन्हें सारी बोलता हूँ।
अनुराग कश्यप ने ये बाते खुद सोशल नेटवर्किंग साईट टि्वटर पर लिखी हैं। साथ ही अनुराग ने उन लाइनों को सोशल नेटवर्किग साइट से हटा दिया है जिसमें उन्होंने लिखा था कि सलमान को लगता है कि उन्होंने मेरे ब्रदर की लाइफ बना दी है।
गौरतलब है कि दबंग का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने किया था जिनकी ये पहली फिल्म थी। पिछले साल यानी 2010 की दबंग सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। जिससे खुश होकर दबंग के निर्देशक अरबाज खान ने दबंग2 का ऐलान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications