'भारत की गोल्डी हॉन हैं सोफी'

चौधरी इन दिनों शेट्टी के साथ इंद्र कुमार की हास्य फिल्म 'डैडी कूल' में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, "शेट्टी मुझे गोल्डी हॉन कहकर पुकारते हैं। वे कहते हैं कि मैं गोल्डी जैसी दिखती हूं और उन्हीं की तरह सेक्सी, सुंदर और विनोदी हूं।"
पॉप गायिका के तौर पर करियर शुरू करने वाली चौधरी ने अपना एक बैंड 'सानसारा' भी शुरू किया लेकिन वे एमटीवी की वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर ज्यादा मशहूर हैं।
शुरुआती दौर में टेलीविजन में काम करने के बाद चौधरी ने बड़े पर्दे का रुख किया और 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'अगर' जैसी फिल्मों में काम किया।
चौधरी कहती हैं, "गायन से मुझे प्यार है, हालांकि वीजे रहते हुए मैंने भारत में काफी नाम कमाया। मैं लंदन से मुंबई आई थी और वीजे के तौर पर करियर शुरू किया था। मैं अपने अब तक के सफर से खुश हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











