..................... अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की जा रही है, यहां जानें क्यों | Sooryavanshi's release date announcement not made yet, here know the big reason - Hindi Filmibeat

थियेटर में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी, फिर भी मेकर्स टाल रहे हैं 'सूर्यवंशी' की रिलीज- ये है बड़ी वजह ?

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि झटपट कई बड़ी फिल्मों के रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है।

रिलायंस इंटरटेनमेंट की सूर्यवंशी और 83 की रिलीज को लेकर कई तरह की अफवाहें भले सामने आ रही है.. कि फिल्में होली या गुड फ्राइडे पर रिलीज होगी.. लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। देखा जाए तो सिर्फ सलमान खान की 'राधे' का ईद पर रिलीज होना फाइनल है।

Sooryavanshi

ऐसे में ट्रेड पंडितों की मानें तो अभी भी कई राज्य सरकारों ने 100 प्रतिशत क्षमता पर पुष्टि नहीं की है। जिस वजह से मेकर्स फैसला नहीं ले पा रहे हैं। जब तक राज्य सरकार सरकारें अपने यहां केंद्र की गाइड लाइन जारी नहीं करती हैं, तब तक 50% की वर्तमान क्षमता जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X