सलमान के लिए किया अपनी फिल्म से WALKOUT और अब सलमान ने कर दिया किक!
कहते हैं चाटुकारिता एक समय तक ही करनी चाहिए। जब तक वो आपका नुकसान ना कर रही हो। सूरज पंचोली से यही गलती हो गई है। सूरज पंचोली तो सबको याद ही होगा? आदित्य पंचोली का बेटा, जिसे सलमान खान ने लॉन्च किया था हीरो नाम की फिल्म के रीमेक से।
खैर, 2015 में ये फिल्म आई थी और उसके बाद से अब तक सूरज ने कुछ नहीं किया है, सिवाय प्रोजेक्ट साइन करने और छोड़ने के। खैर, अब खबर थी कि सूरज ने दो फिल्में साइन की, टाइम टू डांस और प्रस्थानम रीमेक।

टाइम टू डांस, रेमो डीसूज़ा के असिस्टेंट स्टैनली डीकोस्टा बना रहे हैं और फिल्म से कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ डेब्यू करने जा रही हैं।
वहीं प्रस्थानम रीमेक में संजय दत्त थे। और यही फिल्म सूरज ने पहले साइन की थी लेकिन फिर टाइम टू डांस आ गई। खबर आई कि फिल्म में सलमान खान इसाबेल के साथ एक डांस भी करेंगे।
बस सूरज ने सारा फोकस टाइम टू डांस पर दिया और प्रस्थानम रीमेक बीच में ही छोड़ दी। लेकिन अब, सलमान ने भी लंबा गच्चा देते हुए टाइम टू डांस में अपना कैमियो कैंसिल कर दिया है।
अब सूरज अपने दम पर कैटरीना की बहन के साथ फिल्म कैसे चलाएंगे पता नहीं। वहीं प्रस्थानम रीमेक में सूरज पंचोली को अली फज़ल रिप्लेस कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications