सलमान खान के स्टूडेंट को मिला अजय देवगन का साथ!
[गपशप] अथिया शेट्टी के साथ फिल्म 'हीरो' से डेब्यू करने वाले सूरज पंचोली अब धीरे धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं.. सलमान खान से अलग। जी हां, अब तक सूरज का नाम उनके मेंटर सलमान खान के साथ ही लिया जाता है। लेकिन लगता है सूरद जल्द ही इसे बदलने वाले हैं।

खबरों की मानें तो, सूरज पंचोली अगली फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन- डांस फिल्म होगी, जिसका निर्देशन करेंगे रेमो डिसूजा।
PICS: इस सुपरहॉट न्यूकमर को देख थम जाएगी धड़कनें!
सूत्रों की मानें तो रेमो ने सूरज से मुलाकात की है। लेकिन अभी तक सूरज ने अभी तक हामी नहीं भरी है। हम्मम. वैसे यदि सूरज यह फिल्म साइन कर लेते हैं तो उनके करियर के लिए यह अच्छा साबित हो सकता है। आखिर काफी कम न्यूकमर्स को एक के बाद एक सुपरस्टार्स का साथ मिलता है।
सलमान खान की हीरो के बाद अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करना.. good choice..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


