'बजरंगी भाईजान' से पहले देंखे सलमान की नई फिल्म का ट्रेलर!
[गपशप] सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ईद के मौके पर 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, हो सकता है कि फैंस को उससे पहले निर्माता बने सलमान की फिल्म 'हीरो' की झलक देखने को मिल जाए। 'हीरो' के साथ सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।

खबरों की मानें तो सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी स्टारर फिल्म 'हीरो' का ट्रेलर 15 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। कुछ ही दिनों पहले सलमान खान ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। जिसके बाद फिल्म सूर्खियों में आ गई है।
सलमान खान इस फिल्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बताया जा रहा है कि सलमान खुद भी फिल्म के ट्रेलर की एडिटिंग पर काम कर रहे हैं। उनकी नजर फिल्म की ट्रेलर पर लगातार बनी हुई है। लिहाजा, लगता है जल्द ही हमें इसकी झलक मिलने वाली है।
अपने स्टूडेंट के लिए सलमान का स्पेशल तोहफा.. फर्स्ट लुक..
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरो' 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है, ट्रेलर में कई चीजें ऐसी जोड़ी गई हैं, जो असल में फिल्म का हिस्सा है हीं नहीं। बहरहाल, इस फिल्म से जुड़े हर फैसले में सलमान की सलाह जरूर ली जा रही है। लिहाजा उम्मीद है दर्शकों को एक बेहतरीन फिल्म मिलने वाली है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
