''सलमान खान के साथ प्रेम रतन धन पायो- 2 नहीं बना रहा हूं....''
निर्देशक सूरज बड़जात्या ने हाल ही में यह हिंट दिया है कि सलमान खान के साथ उनकी अगली फिल्म एक म्यूजिकल फिल्म होगी।
निर्देशक सूरज बड़जात्या ने हाल ही में अपने टीवी शो के लांच के दौरान अपनी आने वाली फिल्मों पर बात किया है। काफी समय से चर्चा है कि सूरज बड़जात्या एक बार फिर सलमान खान के साथ फिल्म करने वाले हैं। बहरहाल, जब यह सवाल निर्देशक से किया गया.. तो उन्होंने ये कहा।
''ईद पर कभी फिल्म नहीं रिलीज करूंगा.. ईद सलमान खान की है....''
सूरज बड़जात्या ने कहा- हां मेरे दिमाग में कुछ कहानियां हैं, लेकिन उसे पेपर पर उतारना बाकी है। उसके लिए समय चाहिए। यह प्रोजेक्ट काफी इंटरटेनिंग होने वाला है। यह म्यूजिक होगा। हालांकि रिपोर्ट्स से अलग.. यह प्रेम रतन धन पायो पार्ट 2 नहीं होगा।

फिल्म में सलमान के होने की बात पर उन्होंने कहा- वह जानने के लिए आपको इंतजार करना होगा। हम्मम..
बता दें, कुछ महीने पहले सूरज बड़जात्या ने कहा कि वह अगली फिल्म सलमान खान के साथ करने वाले हैं। और फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम शुरु किया जा चुका है। लेकिन फिलहाल वे टीवी से भी जुड़े हैं, लिहाजा, टीवी से समय निकालकर वे जल्द ही फिल्म पर काम शुरु करेंगे।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्मेें-


Click it and Unblock the Notifications