REACTION: ''सलमान की 'दबंग 3' के लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया....''
'दबंग 3' को लेकर सलमान खान फैंस काफी उत्साहित हैं। कुछ समय पहले यह घोषणा भी की गई थी कि साल 2017 की ईद को दबंग 3 के लिए लॉक किया जाएगा। लेकिन ऐसा हो ना पाया। बहरहाल, फिल्म को लेकर काफी नई नई बातें सामने आ रही हैं।
दबंग के छेदी सिंह.. यानि की सोनू सूद से जब दबंग 3 की बात पूछी गई तो उन्होंने सीधे सीधे कह दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे फिलहाल दबंग 3 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। यदि कहानी की मांग होगी.. और मेरा किरदार दमदार होगा तो निर्देशक फिल्म में मुझे जरूर रखेंगे।
''सलमान से ना शाहरूख टक्कर लेंगे.. ना ऋतिक.. ईद मतलब Dabangg 3..''

सोनू सूद ने कहा- लेकिन यदि छेदी सिंह के किरदार की जरूरत नहीं होगी, तो मैं कैसे रह सकता हूं.. फिल्में बनती रहनी चाहिए.. दबंग 3 भी बनेगी। हम्मम.. लेकिन कोई शक नहीं कि छेदी सिंह के बिना फैंस को दबंग 3 अधूरी लगेगी।
बहरहाल, यहां देखते हैं दबंग 3 से जुड़ी बातें-
दो एक्ट्रेस
खबरों की मानें तो दबंग 3 में एक नहीं, बल्कि 2 एक्ट्रेस होने वाली हैं। फिलहाल एमी जैक्सन और वलूशा डीसूजा पर बात चल रही है। जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने होने की अटकलें भी तेज है।
दबंग की कहानी
दबंग 2 के प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने दबंग 3 की बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि दबंग 3 सीक्वल ना होकर एक तरह से प्रीक्वल होगी। यानि की उसमें चुलबुल पांडे की बैक स्टोरी दिखाई जाएगी।
नो साजिद वाजिद
अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में सलमान खान ने साजिद वाजिद की जगह हिमेश रेशमिया को मौका देने की ठान ली है। गौरतलब है कि साजिद वाजिद दबंग सीरीज़ की पहचान हैं।
परिणीति चोपड़ा
फिल्म से परिणीती चोपड़ा का नाम काफी बार जोड़ा जा चुका है। अब जबकि फिल्म में दो एक्ट्रेस लगभग फाइनल हो चुकी है.. उम्मीद है परिणीती को सुल्तान के बाद फिर धोखा मिलने वाला है।
2017 से शूटिंग शुरू
अरबाज खान ने कहा कि फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्मों में बहुत बिजी हैं। लिहाजा इस साल दबंग 3 की शुरूआत नहीं हो सकती। लेकिन कोई शक नहीं कि अगले साल यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।
ईद 2018
रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 साल 2018 की ईद पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक ऑफिशियली पुष्टि नहीं की गई है।
एक्ट्रेस भी दमदार
माना जा रहा है अरबाज खान इस बार फिल्म की एक्ट्रेस का किरदार भी दमदार बनाने जा रहे हैं। जो पिछली फिल्मों में नजरअंदाज किया गया था।
फैंस हैं क्रेजी
बता दें, दबंग 3 के लिए फैंस क्रेजी हो चुके हैं और उन्होंने घोषणा से पहले ही मान लिया है कि दबंग 3 ईद 2018 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications









