सिंबा की टीम से नाराज़ हुए फिल्म के विलेन- प्रमोशन में शामिल नहीं करने को लेकर भड़का गुस्सा

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में जहां मुख्य किरदार में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। वहीं, मुख्य विलेन बने हैं सोनू सूद। अफवाहों की मानें तो सोनू सूद सिंबा की टीम से बेहद नाराज़ हैं और उन्होंने मेकर्स से इस बात की शिकायत भी की है। दरअसल मेकर्स ने फिल्म प्रमोशन के लिए सोनू सूद के कुछ डेट लॉक किये थे। लेकिन सोनू को किसी भी प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

दरअसल, सोनू सूद भी सिंबा प्रमोशन का हिस्सा बनने वाले थे। जिसके लिए निर्माताओं ने उनसे तारीखें लेकर भी लॉक कर दिये थे। लेकिन जब फिल्म का प्रमोशन शुरु हुआ तब फिल्म के निर्माताओं ने सोनू सूद को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया और रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी के साथ ही प्रमोशन को आगे बढ़ाया। जाहिर है सोनू सूद को टीम की यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई।

Sonu Sood

मीडिया में आए रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू ने मेकर्स ने शिकायत की है कि यदि प्रमोशन का हिस्सा नहीं बनाना था.. तो डेट्स क्यों मांगी? जो कि कहीं ना कहीं सही सवाल है। सोनू सूद ने सिंबा के प्रमोशन की वजह से अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को कुछ आगे बढ़ा दिया था। बहरहाल, उम्मीद कर सकते हैं कि सिंबा रिलीज के साथ विलेन बने सोनू सूद एक बार फिर फिल्म में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे.. जैसा उन्होंने दबंग में बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X