सोनू सूद चले कमल हसन की राह

सोनू सूद की ऊंचाई 6 फीट 3 इंच है लेकिन वे फिल्म में 3 फीट 6 इंच के व्यक्ति की भूमिका कर रहे हैं। ज्ञात हो कि कमल हासन ने फिल्म अप्पू राजा में और अनुपम खेर ने जानेमन में नाटे की भूमिका की थी।
सोनू सूद ने बताया कि हालांकि जब वे इस भूमिका को करना शुरु किये तो उन्हें पहले काफी तकलीफ हुई क्योंकि उन्हें अपने घुटने मोडकर पूरी शूटिंग करनी पड रही थी।
लेकिन बाद में धीरे सब सही हो गया और उन्हें इसकी आदत पड गई। इसके लिये उन्होंने काफी मेहनत की। उन्हें अपने घुटने पर चलने का काफी अभ्यास करना पडा जिस वजह से काफी दर्द भी होता था। उनकी पत्नी ने उन्हें इसका काफी अभ्यास करवाया।
अपने इस भूमिका के बारे में सोनू ने एक बडी मजेदार बात बताई कि सेट पर शूटिंग के समय जब उसके पिता पहुंचे तो यही बोले - मैंने तुझे खिला पिलाकर इतना लंबा चौडा बनाया और तू इतना छोटा बन गया।


Click it and Unblock the Notifications