सोनम कपूर ने मणि रत्नम को 'नो' कहा

खबर है कि सोनम ने मणि रत्नम के एक फिल्म ऑफर को ठुकरा दिया है। बताया जा रहा था कि मणि ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'पाकी' में कास्ट करने का मन बनाया था, उन्होंने सोनम को इस फिल्म के लिए अप्रोच भी किया मगर सोनम ने मणि का यह ऑफर ठुकरा दिया।
देखिए : आई हेट...की तस्वीरें
सोनम ने ऐसा क्यों किया यह तो सोनम ही बता सकती हैं। मगर मात्र दो फिल्म पुरानी सोनम अगर इस तरह बड़े डायरेक्टर के ऑफर ठुकराती रहीं तो उनके करियर का क्या हाल होगा यह तो सोनम ही जानें। इस फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को बतौर हीरो मणि ने साइन कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications