सोनम ने इमरान से कहा,' कुछ कुछ होता है'

फर्स्ट लुक के कुछ दिनों बाद निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया। इसमें रोमांटिक सोनम हाथ में फूल लिए एवरग्रीन रोमांटिक लाइन 'कुछ कुछ होता है... तुम नहीं समझोगे" कह रही हैं। दूसरी ओर इमरान का चेहरा बताता है कि उनकी इस तरह की बातों में कोई रूचि नहीं है। इससे आप कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं।
देखें: सोनम-इमरान की लव कैमेस्ट्री
इस कहानी को दूसरे दिन फिर पुनीत ने आगे बढ़ाया एक और पोस्टर के जरिये। सोनम दिल से रोमांटिक हैं और वे 'मैंने प्यार किया" का लोकप्रिय संवाद बोल रही हैं 'प्यार में नो सॉरी नो थैंक यू..."। सोनम इस बात से बेखबर हैं कि इमरान तो उन्हें हवा में उड़ा देने के मूड में हैं।फिल्म को रिलीज (2 जुलाई) होने में अभी समय है, लेकिन इसके मेकर्स ने इस फिल्म को प्रमोट करना शुरू कर दिया है।
इमरान खान करन जौहर कुछ कुछ होता है पुनीत मल्होत्रा बॉलीवुड सोनम कपूर bollywood imran khan karan johar kuch kuch hota hai punit malhotra sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications