रणबीर के साथ न बाबा ना :सोनम
सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में करन जोहर के शो कॉफी विद करन में रणबीर कपूर का बहुत मजाक उड़ाया था। जबकि सोनम कपूर ने रणबीर के साथ पहली फिल्म में काम किया था और दोनों ने ही फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ एंट्री ली थी। इसके बावजूद सोनम कपूर और रणबीर कपूर में बहुत दूरियां आ चुकी हैं।
सोनम अब रणबीर के बारे में कई उल्टी सीधी बातें करती रहती हैं और हमेशा रणबीर में कमियां निकालती रहती हैं। ऐसे में जब उन्हें किसी ने रणबीर के साथ फिल्म साइन करने को कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। यह कह कर कि उनके पास वक्त नहीं है। हाल में कुछ ऐसा ही वर्ल्ड टूर के आयोजकों के साथ भी हुआ।
गौरतलब है कि मोरानी ब्रदर्स रणबीर को वर्ल्ड टूर पर ले जाना चाहते हैं और उनकी कोशिश थी कि वे सोनम कपूर को भी वर्ल्ड टूर पर ले जायें। लेकिन जब उन्होंने सोनम कपूर को मनाने की कोशिश की तो सोनम कपूर ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। सोनम कपूर रणबीर कपूर से बात करने तक को तैयार नहीं तो फिर वर्ल्ड टूर पर उनके साथ जाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता।
गौरतलब है कि वे कॉफी विद करन में ऋषि कपूर द्वारा उन्हें बुरा भला कहने से बेहद नाराज थीं। ऋषि कपूर ने सोनम कपूर को रणबीर के बारे में बुरा भला कहने की वजह से खरी खोटी सुना दी थी। जब सोनम को इस बारे में पता चला तो वह ऋषि अंकल से नाराज हो गयीं। जबकि दोनों परिवारों में अच्छे संबंध हैं।
सूत्रों के अनुसार सोन ने कभी नहीं सोचा था कि ऋषि अंकल उन्हें इस तरह की बातें कहेंगे क्योंकि वह रणबीर के साथ साथ कपूर खानदान की भी नजदीकी रही हैं। जब ऐसा हुआ तो वह बेहद दुखी हो गयी थीं लेकिन रणबीर इन अफवाहों से दूर अपनी दोस्ती कायम रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने वर्ल्ड टूर पर सोनम के साथ जाने के बारे में सहमति जता दी लेकिन सोनम से इससे असहमति जता दी है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि वह नहीं जायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications