भाई की दुश्मन बहन की दोस्त, वाह भाई वाह
हमेशा ऑफ स्क्रीन करीना कपूर की बातें जब भी होती हैं तो या तो उनके फिगर की बातें होती हैं या फिर किसी से उनके झगड़े को लेकर चर्चा होती है। जैसे कि करीना का प्रियंका का पंगा या करीना को दीपिका अच्छी नहीं लगती है। लेकिन इस बार उनके झगड़े को लेकर नहीं बल्कि दोस्ती के कारण बातें हो रही हैं।
खबर आ रही है कि करीना कपूर और सोनम कपूर बहुत जल्द एक एड में स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। दोनों बहुत अच्छी दोस्त हैं, इस बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन अभी तक दोनों पर्दे पर साथ नजर नहीं आयी थीं लेकिन अब दोनों का इंतजार खत्म हुआ है और दोनों एक साथ पेस्ट के विज्ञापन में नजर आने वाली हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा बहुत जल्द होने वाली हैं।
वैसे यहां आपको बता दें कि रणबीर कपूर की चहेती बहन करीना कपूर की दोस्ती रणबीर की ही सबसे बड़ी दुश्मन सोनम कपूर से हैं। हो सकता है कि करीना-सोनम की इस नजदीकी से रणबीर मियां को तगड़ा झटका लगे। वैसे करीना-सोनम आज से नहीं बल्कि बचपन से एक-दूसरे के करीब हैं।
ऱणबीर-सोनम भी साथ में बड़े हुए हैं और किसी जमाने में दोनों काफी अच्छे मित्र भी थे जिसके कारण दोनों ने अपना फिल्मी करियर भंसाली की फिल्म सांवरियां से स्ट्राट किया था लेकिन थोड़े समय बाद ही दीपिका पादुकोण के कारण इस दोस्ती में खटास आ गयी। कहा तो यह भी गया कि सोनम की वजह से ही दीपिका-रणबीर का ब्रेकअप हुआ। सोनम ने टीवी पर रणबीर को चार बातें भी सुनायी जो कि ऋषि कपूर को नागवार गुजरी थी और उन्होंने सोनम को दस बातें सुनायी थीं। लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications