सोनम कपूर का नया पैंतरा
सोनम की मल्टीस्टारर फिल्म थैंक्यू रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनम और अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, सुनील शेट्टी, इरफान खान, सेलिना जेटली और रिमी सेन भी हैं।
मगर सोनम ऐसे इतरा के बात करती हैं जैसे फिल्म के मुख्य किरदार वो और अक्षय ही हों शायद इसीलिए वो अपने को-स्टार्स का नाम लेना भी जरूरी नहीं समझती। लगता अपनी एक के बाद एक फिल्मों के फ्लॉप होने से आजिज आ चुकी सोनम अब एक हिट फिल्म पाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाना चाहती हैं।
सोनम को लगता है कि अक्षय के साथ काम करने पर फिल्म के साथ साथ हिरोइन भी हिट हो जाती है। जैसे कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण। पिछले साल आई दीपिका की कई सारी फिल्मों में ले-देके केवल हाउसफुल ही चल पाई थी जिसमें वो अक्षय के अपोजिट थी। ऑल द बेस्ट सोनम।


Click it and Unblock the Notifications