'मौसम' के निर्देशक पंकज से खफा सोनम

पंकज बहुत कड़क निर्देशक हैं ये हमारा नहीं खुद शाहिद का कहना हैं। शाहिद अच्छे अभिनेता हैं बावजूद इसके पंकज उनसे एक शॉट का कई-कई बार रीटेक देने के लिए कहते हैं। सुनने में आया है कि सोनम पंकज कपूर से खफा हैं क्योंकि सोनम ने अपनी जितनी डेट्स इस फिल्म के लिए दी थीं उसमें पंकज ने शूटिंग पूरी नहीं।
सोनम के करीबी सूत्रों की मानें तो अपनी परफेक्शन वाली आदत के चलते पंकज एक दिन में कई बार तो सोनम का एक ही सीन शूट करते हैं। जिससे सोनम नाराज हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ऐसे में उनका वक्त जाया हो रहा है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हो रही और वक्त भी निकल रहा है।
फिल्म के क्रू का कहना है कि शूटिंग बहुत ज्यादा ठंड के कारण नहीं हो पा रही है और सोनम फिजूल नाराज हैं। हम ये तो नहीं जानते कि दोनों की नाराजगी की असल वजह क्या है पर चाहते हैं कि पंकज कपूर और सोनम कपूर के बीच की नाराजगी जल्द खत्म हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications