तगड़ा Rumor: निखिल आडवाणी की अगली फिल्म स्नो में फाईनल हुईं सोनम कपूर
सोनम कपूर काफी समय से फिल्मों को लेकर चर्चा से गायब हैं लेकिन अब खबर है कि निखिल आडवाणी की अगली क्राइम थ्रिलर में सोनम कपूर फाइनल हो चुकी हैं। फिल्म का नाम होगा स्नो और फिल्म में सोनम कपूर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। काफी समय पहले चर्चा थी कि निखिल आडवाणी ने अपनी फिल्म के लिए सोनम को अप्रोच किया है।
अब सूत्रों की मानें तो फिल्म में सोनम को अपना किरदार काफी पसंद आया है और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी है। फिल्म एक किताब पर आधारित है लेकिन फिल्हाल फिल्म से संबंधित ज़्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन इतना ज़रूर है कि नीरजा के बाद सोनम कपूर एक बार फिर अपनी ग्लैमर डॉल छवि तोड़ती नज़र आएंगी।

सोनम कपूर के लिए साल 2018 बेहद शानदार रहा है। साल की शुरूआत हुई थी उनकी फिल्म पैडमैन के साथ। फिल्म में सोनम कपूर अक्षय कुमार के साथ लोगों में सैनिटरी नैपकिन को लेकर जागरूकता फैलाती दिखी थीं। आर बाल्कि की ये फिल्म हिट थी। इसके बाद, सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलनानिया के साथ वीरे दी वेडिंग में दिखाई दीं।
हालांकि फिल्म में ज़्यादा सर पैर नहीं था लेकिन फिर भी फिल्म एक Chick Flick थी और ज़्यादातर जनता को ये फिल्म पसंद आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट भी थी। इसके बाद सोनम के जीवन में हुआ आनंद आहूजा नाम का ब्लॉकबस्टर धमाका। लेकिन पिक्चर अभी बाकी थी।
इसके बाद रिलीज़ हुई सोनम कपूर की रणबीर कपूर स्टारर संजू जिसमें उनका कैमियो भले ही था लेकिन उनकी भूमिका सशक्त थी। वहीं अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो सोनम कपूर के पास अनिल कपूर, जुही चावला और राजकुमार राव स्टारर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा नाम की फिल्म है। इसके अलावा सोनम दुलकर सलमान के साथ अनुजा चौहान की किताब द ज़ोया फैक्टर पर बन रही फिल्म में भी नज़र आएंगी।
वैसे जानिए बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications

