"मेरी केमिस्ट्री अपने हर हीरो के साथ बेहतरीन है और इसकी वजह है सेक्स"
नेहा धूपिया के शो पर सोनम कपूर ने की सेक्स और को स्टार्स पर बात। उनकी मानें तो उनकी सबके साथ तगड़ी केमिस्ट्री है और इसकी वजह है सेक्स!
जब से नेहा धूपिया नो फिल्टर नेहा नाम का शो लेकर आई हैं, बॉलीवुड में सबकी कलई धीरे धीरे खुल रही है। एक तो ये शो ऑडियो है और नेहा की मानें तो चूंकि कैमरा नहीं है, इसलिए हर कोई खुलकर बात कर रहा है।
बहरहाल, नेहा के शो पर सेलिब्रिटी जिस तरह खुल रहे हैं उससे ये तो साफ है कि वाकई उनका शो कामयाब हो रहा है। हाल ही में सोनम कपूर ने नेहा के शो पर खुलकर बात की।

हालांकि सोनम ने अपने करियर से लेकर अपने भाई हर्षवर्धन कपूर तक के बारे में बात की लेकिन उनकी एक बात से सबके होश उड़ गए। सोनम ने अपनी केमिस्ट्री की बात की।
[#TooMuch: सनी लियोन के होते हुए...ऐश्वर्या राय की Boldness से शरमा गए!]
सोनम ने कहा कि मेरी हर हीरो के साथ बहुत ही अच्छी केमिस्ट्री रहती है और इसका कारण है कि मैं किसी की तरफ आकर्षित नहीं हुई। मेरी हर फिल्म में मेरी केमिस्ट्री इतनी तगड़ी इसलिए है क्योंकि मैंने अपने किसी को स्टार के साथ सेक्स नहीं किया।
hmm खैर, ये पहली बार नहीं है जब सोनम कपूर ने कोई इतना बोल्ड बयान दिया हो कि लोग सुनते ही रह गए हों। पहले भी कई बार सोनम ऐसा कर चुकी हैं।
["आज भी बॉलीवुड में केवल शाहरूख और सेक्स ही बिकता है!"]
ऐश की कान्स 2016 की बैंगनी लिप्सटिक के बारे में सोनम से पूछा गया। सोनम का कहना था कि फैशन किया ही इसलिए जाता है कि लोग आपके बारे में बात करें और आपको अटेंशन मिले। और उनका ऐसा फैशन करना सफल रहा क्योंकि उन्हें पूरा अटेंशन मिला।
मैंने सब ट्राई किया
सोनम ने कान्स के बारे में कहा कि मैंने खुद पर्पल से लेकर ब्लैक लिपस्टिक लगाई है पर मुझे तो कभी इतना मीडिया अटेंशन नहीं मिला। आपको कला आनी चाहिए अटेंशन पाने की और उनके पास वो है।
खूबसूरत नहीं तो एक्टर नहीं
सोनम कपूर ने एक बार कहा कि अगर आप खूबसूरत नहीं हैं तो ही बॉलीवुड केअच्छे एक्टर मान लिए जाते हैं। ऐसा लगता है कि कोई सांत्वना पुरस्कार दिया जा रहा हो। यानि सोनम का कहना था कि वो खूबसूरत हैं इसीलिये उन्हें अच्छी अभिनेत्री नहीं माना जाता।
छोटी उम में बन गयी आइकन
मैं अपनी छोटी उम्र में ही आइकन कहलाई गयी। जबकि एक्ट्रेसेस 40 की उम्र पार करने के बाद ही आइकन की गिनती में आती हैं। मुझे लगता है ये मेरी एक बहुत बड़ी पहचान है।
ऐश्वर्या राय को कहा..'आंटी'
सोनम ने एक इवेंट के दौरान एश्वर्या राय को आने वाली जेनरेशन की आंटी बता दिया। सोनम के इस बयान से सभी हैरान रह गए। लेकिन एश्वर्या ने इस पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं दी। सोनम ने बाद में इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि- मेरा गलत मतलब निकाला गया।
अभय देओल से नाराजगी
फिल्म आयशा के फ्लॉप होने पर अभय देओल ने मीडिया में बयान दिया था कि, 'फिल्म में कहानी और किरदार से ज्यादा कॉस्ट्यूम कर ध्यान दिया गया था'....अभय की इस बात पर सोनम भड़क गईं और उनके साथ अपनी दोस्ती खत्म होने का एलान कर डाला।
शोभा डे को कहा पॉर्न राइटर
पेज-3 जनर्लिस्ट शोभा डे ने सोनम स्टारर आई हेट लव स्टोरी को बहुत अच्छे कमेंट्स नहीं दिए थे। जिसके बाद सोनम खुल कर शोभा के विरोध में बयान देती नजर आईं। करण जौहर के शो पर सोनम ने शोभा-डे की कॉस्मेटिक सर्जरी जैसी बात भी बोल दी। इतना ही बल्कि उन्हें पॉर्न राइटर भी कह दिया, जिससे सब हैरान रह गए।
कैटरीना को कहा.. 'बेशर्म'
कैटरीना कैफ की शुरूआती फिल्म बूम पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने उन्हें बेशर्म तक कह डाला था। यह काफी आपत्तिजनक था।
रणबीर कपूर सेक्सी नहीं
करण जौहर के शो के दौरान सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर का काफी मजाक उड़ाया और कहा कि वो ब्वॉयफ्रैंड मटीरियल हैं ही नहीं। सोनम ने यहां तक कहा कि रणबीर अगर स्ट्रिप करें तो ही वो सेक्सी लग सकते हैं। यूं वो काफी नॉन-सेक्सी हैं।
सोनाक्षी सिन्हा हैं बेवकूफ
एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था कि सोनम कपूर एक्ट्रेस से ज्यादा स्टाइल आइकन हैं। इस पर सोनम ने कहा कि, इस तरह के बेवकूफाना बयान सब देते हैं, इतनी छूट सभी को होनी चाहिए..


Click it and Unblock the Notifications









