करण जौहर-कंगना रनौत की लड़ाई में मजे ले रहीं ये सुपरस्टार एक्ट्रेस..
करण जौहर और कंगना रनौत की लड़ाई में एक सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं जो इसे काफी एंटरटेनिंग समझती हैं।
करण जौहर और कंगना रनौत की हाल में हुई लड़ाई मे ज्यादातर सेलिब्रीटि कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। करण जौहर और कंगना रनौत खुले तौर पर एक दूसरे आरोप लगा रहे हैं । आपको बता दें कि कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को मूवी माफिया, भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने वाला और भी काफी कुछ कहा था।
उस समय बेशक सबको यही लग रहा था कि ये सबकुछ मजाक में कहा गया है लेकिन ये बात ऐसी बढ़ी कि आज तक खत्म नहीं हुई है। इस पूरे लड़ाई को एक एकट्रेस ऐसी भी हैं जो काफी एंटरटेनिंग मानती हैं। जी हां हाल में एनडीटीवी के एक प्रोग्राम में उन्होंने कुछ ऐसा ही कहा था।

सोनम कपूर ने कहा कि मुझे ये काफी एंटरटेनिंग लगता है। सुबह सोकर उठो और एक गॉसिप मिल जाता है। इससे इंटरेस्टिंग और क्या हो सकता है। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि मैं कंगना को ज्यादा नहीं जानती हूं। लेकिनमैं करण को जानती हूं।
"मैं किसी भी ऐसी चीज पर कमेंट करना नहीं चाहती जो काफी अवसरवादी लगे। मुझे लगता है अगर आप फेमिनिस्ट तभी हैं अगर आप दूसरों को भी मजबूत बना रही हैं और खासकर दूसरी औरतों को। मैं इतना ही कह सकती हूं उन्होंने अपने करियर में जो भी ऑप्शन चुनी हैं मैं उसका सम्मान करती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications