सोनम ने ताना भी मार दिया..किसी को पता भी नहीं चला!

सोनम कपूर ने बातों ही बातों में दीपिका पादुकोण को ताना मार ही दिया। क्या कहा सोनम ने..अाइए जानते हैं।

By Shivani Verma

आज हिंदी सिनेमा के इतिहास में काफी यादगार दिन है। आज के ही दिन ठीक नौ साल पहले बॉलीवुड के जाने माने चहरों ने डेब्यू किया था। जी हां..हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह और सोनम कपूर की। ये तीनों आज अलग अलग मुकाम पर हैं।

Sonam

एक ओर जहां सोनम और रणबीर ने सांवरिया फिल्म से शुरुआत की जो फ्लॉप थी, तो वहीं दूसरी ओर दीपिका ने शाहरुख
खान के साथ ओम शांति ओम से शुरुआत कर ब्लॉकबस्टर हिट दी। ये तीनों अब अपने अपने करियर के अलग अलग मुकाम पर है। यही नहीं और भी ज्यादा करियर को बढ़ाने का पूरा ज़ोर लगा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण तो पूरी तरह हॉलीवुड की तरफ रुख करती दिखाई दे रही हैं। खैर हम आपको सोनम कपूर के एक ऐसे बयान को बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

सोनम से जब हॉलीवुड की तरफ रुख करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर मुझे अच्छा अवसर मिलेगा तो मैं साइन ज़रूर करूंगी।

VIDEO: आलिया- शाहरूख की इस फिल्म का बेसब्री से है इंतजार.. सुपरक्यूट

साथ ही सोनम ने ये भी कहा कि अगर वो कोई हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन करेंगी तो किसी से छुपाएंगी नहीं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि सोनम के इस जवाब में हैरानी वाली बात कौन सी है।

तो जनाब..ज़रा फ्लैशबैक में जाकर देखें..सब साफ हो जाएगा। आपको बता दें कि जब दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड की तरफ रुख किया था, तो इस खबर को सभी से छुपाकर रखा था। तो बस..अब सोनम की बातों से तो ऐसा ही लग रहा है कि उन्होंने दीपिका की टांग खींच ही दी..और वो भी बिना नाम लिए। है ना..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X