..तो सोनम कपूर ने इस तरह स्वीकारी अफेयर की बात..न्यू ईयर का सबसे बड़ा सरप्राइज़!
नए साल के अवसर पर सोनम कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो और उनके कथित ब्वॉफ्रेंड आनंद आहुजा हैं।
बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर हमेशा ही अपनी निजी ज़िंदगी को पर्दे में रखती आई हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सोनम अपनी लव लाइफ को सार्वजनिक कर रही हैं। जी हां..हाल ही में नए साल के अवसर पर सोनम ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो और उनके कथित ब्वॉफ्रेंड आनंद आहुजा हैं।

खबरों की माने तो सोनम ने इससे पहले कभी इस तरह अपनी और आनंद की साथ में फोटो शेयर नहीं की हैं। ऐसे में तो अब यही लग रहा है कि सोनम अपने लव रिलेशन को लोगों के सामने स्वीकार करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
सोनम कपूर ने ये तस्वीर शेयर करते हुए नए साल की बधाई दी है। सोनम ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा "Happy new year folks! #keepitreal."
#Alert: अक्षय कुमार का ये 400 करोड़ वाला पोस्टर देखा?
हालाकि शेयर की हुई ये तस्वीर एडिट की हुई है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि आनंद के साथ सोनम ने पब्लिकली फोटो शेयर की हो।


Click it and Unblock the Notifications
