शाहरूख को लेकर गंभीर है सोनम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अभी तक केवल दो फिल्मों में काम किया है लेकिन अभी से फिल्मो को लेकर काफी सजग हो गई है। उनका कहना है कि वह किसी भी फिल्म में अभिनय करने से पहले फिल्म के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करती हैं।
सोनम ने कहा कि वह एक ही तरह के किरदारों को निभाना नहीं चाहती हैं। फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनम हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'दिल्ली 6' में नजर आईं थी।
सोनम ने कहा कि वह केवल शाहरुख खान और राबर्ट डी नेरो के साथ काम करने को लेकर कुछ नही सोचेंगी बाकी सभी फिल्मो के लिए पुरी जानकारी लेकर ही साइन करेंगी।
माना जा रहा है कि सोनम अपने पिता और अभिनेता अनिल कपूर के प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म में अभिनय करेंगी। अनिल की आगामी फिल्म का नाम 'आएशा' होगा।
anil kapoor ayesha अनिल कपूर आएशा राबर्ट डी नेरो शाहरुख खान सोनम कपूर robert de niro shah rukh khan sonam kapoor


Click it and Unblock the Notifications